फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रम न पालें, जानें किसे लेना है टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना वैक्सीन का डोज किन लोगों को लेना है, इसको लेकर कोविशील्ड की ओर से फैक्ट शीट जारी की गई है। इसके मुताबिक टीका 18 और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए है। जिले में 16 जनवरी से टीकाकरण शुरू हुआ है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि कोविशील्ड को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट ने फैक्ट शीट जारी की है। इसमें कोविशील्ड वैक्सीनेशन को लेकर जानकारी दी गई है। कोविशील्ड का टीका 18 और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए है। इसके मुताबिक यह टीका उन्हें नहीं लेना चाहिए जिन्हें टीके की पहली खुराक के बाद गंभीर रूप से एलर्जी हुई थी। कोविशील्ड को लेकर सीरम ने वैक्सीन में शामिल कंपोनेंट का भी शीट में जिक्र किया है।
फैक्ट शीट में सीरम ने कहा है कि अगर वैक्सीन की खुराक लेने के बाद गंभीर एलर्जी होती है तो नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर से संपर्क करें। टीका लेने से पहले बुखार, एलर्जी, रक्त बहने या रक्त पतला करने की दवा ले रहे या प्रतिरक्षा क्षमता कम है तो संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को जरू र बताएं। गर्भवती और स्तनपान करा रहीं महिलाओं को टीका लेने से पहले यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारी को देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें