फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मरीजों की रोज होगी कोरोना सैंपलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कोरोना के बढ़ते प्रभाव से अस्पताल स्टॉफ, मरीजों व तीमारदारों को बचाने के लिए 100 शैया अस्पताल प्रशासन ने कमर कस ली है। अब ओपीडी के अलावा इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों की भी प्रतिदिन सैंपलिंग की जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित मॉस्क पहनने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ओपीडी का समय सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक आने वाले मरीजों का लक्षणों के आधार पर ही कोरोना सैंपलिंग कराई जाती है। ओपीडी ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक बुखार, खांसी या जुकाम होने पर कोरोना सैंपलिंग कराते हैं। अब कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों की भी सैंपलिंग कराई जाएगी।
अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. मनीष तिवारी ने बताया कि सैंपलिंग टीम भर्ती मरीजों की सैंपलिंग करेगी। कोरोना सैंपलिंग के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी एहतियात बरतनी होगी। स्वास्थ्य कर्मियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी सुपरबाइजर को सौंपी गई है।
विज्ञापन

----------------------
सितंबरसे नहीं आया एक भी पॉजिटिव मामला
नगर के 100 शैया अस्पताल में कोरोना का अंतिम पॉजिटिव मामला सितंबर के माह में आया था। इसके बाद से अभी तक कोई भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। दिसंबर माह में अभी तक 365 मरीजों की सैंपलिंग हुई है, जिसमें पॉजिटिव नहीं निकला है। गुरुवार को भी अस्पताल में 17 मरीजों की सैंपलिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें