फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : प्रेमी के साथ मिलकर पति को कुल्हाड़ी से मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया (कन्नौज) । गांव भदौसी निवासी रहीस की उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों अदीबा बानो और अमर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जिस कुल्हाड़ी से हत्या की थी, उसे भी बरामद कर लिया गया है। पहले तो दोनों ने गुमराह करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सख्ती की तो गुनाह कबूल कर लिया। रहीस दोनों के प्रेम संबंधों में बाधा बन रहा था।
विज्ञापन

ठठिया थाना क्षेत्र के गांव भदौसी निवासी रहीस (50) राजमिस्त्री का काम करता था। पत्नी अदीबा बानो उर्फ फर्जाना के घर के सामने रहने वाले किसान अमर सिंह कुशवाहा से संबंध थे। बुधवार रात नौ बजे रहीस घर लौटा तो पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर वह अदीबा को गालियां देने लगा। इसके बाद अदीबा ने छत से आवाज देकर अमर सिंह को बुला लिया। अमर सिंह और रहीस में गाली-गलौज होने लगी। इसी दौरान बिजली चली गई और अंधेरे का फायदा उठाते हुए अदीबा और अमर सिंह ने सिर में कुल्हाड़ी मारकर रहीस की हत्या कर दी। भाई वाहिद ने भाभी अदीबा बानो और प्रेमी अमर सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया, हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। हत्या को अंजाम देने के बाद दोनों गांव के अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे जबकि कुछ लोगों ने उन्हें वारदात को अंजाम देते समय देख लिया था। पिता की मौत के बाद घर में रहीस का 15 वर्षीय बेटा अनस और 13 वर्षीय अंसार बेसुध हैं।
विज्ञापन

दरवाजा नहीं खोलती थी पत्नी
पत्नी अदीबा बानो का करीब 10 साल से पड़ोसी अमर सिंह से प्रेम-प्रसंग था। गांव के सभी लोगों को इसकी जानकारी थी। अदीबा और अमर सिंह अक्सर रहीस से मारपीट करते थे। रविवार की रात से अदीबा रहीस को घर में घुसने नहीं देती थी। इस कारण वह रात को आग जलाकर दरवाजे पर रात बीताता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें