फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कोरोना ने दी दोबारा दस्तक, तीन मरीज मिले

Tue, 04 Apr 2023 10:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आसपास जिलों में संक्रमण बढ़ने के बाद अब कन्नौज में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की जांच रिपोर्ट में कोरोना का संक्रमण पाया गया है। दो की पहचान सोमवार को हुई थी जबकि एक की पहचान मंगलवार को हुई है।
विज्ञापन

तीन नए संक्रमित मिलने के बावजूद स्वास्थ्य महकमे में हलचल नहीं है। जिला अस्पताल में जांच हो रही है पर दायरा कम है। वहां पहुंचने वाले मरीजों की ही जांच हो रही है। आम लोग जांच के लिए नहीं पहुंच रहे हैं। किसी सार्वजनिक स्थान पर जांच की कोई व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य महकमे से जारी रिपोर्ट के मुताबिक जिन तीन लोगों में कोरोना के संक्रमण की पहचान की गई है, उसमें दो महिला व एक पुरुष हैं। तालग्राम की एक डॉक्टर और उमर्दा के एक बुजुर्ग और एक महिला का नाम शामिल है। स्वास्थ्य महकमे के अपर शोध अधिकारी वाईके मंजुल ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जिन तीन लोगों में संक्रमण की पहचान हुई है, उन तीनों को ही होम आइसोलशन में रहने की नसीहत दी गई है। उनकी निगरानी भी करवाई जा रही है।

21 नवंबर को 2022 मिला था आखिरी बार संक्रमण
पिछले साल कोरोना की तीसरी लहर के दौरान बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आकर संक्रमित हुए थे। धीरे-धीरे हालात सामान्य होते गए। आखिरी बार 21 नवंबर को संक्रमण का कोई मामला सामने आया था। उसके बाद से जिले में संक्रमण का नया मामला अब सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें