फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत

विज्ञापन
corona - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कोरोना। जिले में शनिवार को कोरोना के दो मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या नौ हो गई है। वहीं 20 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

छिबरामऊ क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी 75 वर्षीय हाकिम सिंह ने उपचार के दौरान शनिवार को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में दम तोड़ दिया। जबकि तालग्राम क्षेत्र के गांव अकरमाबाद में रहने वाले जितेंद्र कुमार(38) पुत्र राजकुमार की केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 20 में संक्रमण की पुष्टि हुई।
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1586 पहुंच गई है। मौजूदा समय में 166 संक्रमितों का उपचार चल रहा है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि चुनावी माहौल में लोग बिना मास्क के न चलें। सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्नौज। कोरोना तीसरी लहर में मृतकों की संख्या बढ़ती देखकर स्वास्थ्य महकमें ने जांच तेज कर दी है। शनिवार को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 42 स्थानों पर शिविर लगाकर जांचें की गईं। सीएमओ ने बताया कि लक्षण महसूस होते ही लोग परिवार और करीबियों से दूरी बना लें। इसके बाद अस्पताल पहुंच कर कोरोना जांच कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें