फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर से बचाव को जरूर लगवाएं टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। कोविड सेंटर की व्यवस्थाएं देखीं। वैक्सीनेशन सेंटरों पर पहुंचकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने नगर पंचायत सिकंदरपुर, अचनकापुर तथा तालग्राम के मुंडाला में टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। अचनकापुर के ग्रामीणों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि सीएचसी में 18 वर्ष से ऊपर के 145 लोगों को टीका लगाया गया। अचनकापुर में 18 से ऊपर के 51 व 45 वर्ष से ऊपर के 44 और 60 वर्ष से ऊपर के 26 लोगों को पहली डोज लगाई गई।
विज्ञापन

सिकंदरपुर में 45 से ऊपर के 44 व 60 वर्ष से ऊपर के 13 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। नगर पालिका छिबरामऊ में 18 वर्ष से ऊपर के 186, 45 से ऊपर के 143 और भीखमपुर सानी में 180 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें