कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार घट रहा है। रविवार को 13 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए और तीन नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में अब तक 9138 लोग कोरोना की चपेट में आ चुकोे हैं। उपचार के बाद 8913 ने कोरोना को मात दी है। अब जिले में 115 एक्टिव केस हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण जिस रफ्तार से बढ़ा था उसी रफ्तार से घटा भी है। जिले में एक माह तक कोरोना संक्रमण तेजी पर रहा। इसने स्वास्थ्य व प्रशासनिक महकमे को परेशान कर दिया।
नोडल अधिकारी डा. केसी राय का कहना है कि जिले में कोरोना संक्रमण थमा नहीं है। यदि लापरवाही हुई तो संक्रमण फिर से उभर कर आ सकता है। इस लिए जरुरी है कि लोग मॉस्क लगाकर ही घर से निकलें।