फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः स्वास्थ्य विभाग़ी की टीकाकरण की तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है। टीकाकरण के दौरान लोगों की स्वास्थ्य की निगरानी के लिए भी डॉक्टरों की टीम गठित की जा रही है। यूनिसेफ समेत करीब 12 विशेषज्ञ चिकित्सकों को शामिल किया जाएगा। इसके अलावा कोरोना वैक्सीन रखने वाले स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन

प्रथम चरण में सरकारी और निजी क्षेत्र के चिकित्सा कर्मचारियों को कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में पुलिस विभाग और सफाई कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा।
तीसरे चरण में बीमार और वृद्ध लोगों का टीकाकरण होगा। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि वैक्सीन लगाने के बाद किसी भी प्रकार की दिक्कत से निपटने के लिए भी एक चिकित्सा टीम गठित की जा रही है। टीका लगाने के करीब 10 मिनट तक टीका का डोज लेने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी। अगर किसी किसी को कोई दिक्कत होती है, तो तत्काल इलाज भी दिया जाएगा। गठित टीम में शामिल चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। टीका लगने के दौरान पुलिस की तैनाती की जाएगी। वैक्सीन लगने के अंत तक पुलिस फोर्स की ड्यूटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें