कन्नौज। कोरोना से रविवार को एक महिला की मौत हो गई और 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 23 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 2026 पहुंच गई है। इसमें 1734 लोग ठीक हो चुके हैं और कोविड-19 अस्पताल में 274 का उपचार चल रहा है। अभी तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है।
सदर कोतवाली के गांव मित्रसेनपुर गांव की 34 वर्षीय अनीता देवी ने आठ सितंबर को जिला अस्पताल में कोरोना की जांच कराई थी। पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद उन्हें कनपटियापुर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत बिगड़ने पर हैलट कानपुर रेफर किया गया था। शनिवार को इलाज के दौरान अनीता की मौत हो गई। इसके अलावा रविवार को कन्नौज ब्लाक में अस्थायी जेल के तीन बंदियों समेत 16 लोगाें की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वहीं उमर्दा में तीन, दो हसेरन छिबरामऊ में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सभी संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।