फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, 30 संक्रमित

विज्ञापन
विनोद चिकित्सालय में कोरोना की जांच कराता युवक। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना से एक महिला की मौत हो गई और 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 1973 हो गई है। इसमें 1691 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं और 265 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। कोरोना से अब तक 17 लोगों की जान चुकी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के गांव हैवतपुर कटरा निवासी 34 वर्षीय सीता देवी की कुछ दिन पहले रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। परिजनों ने उन्हें हैलट कानपुर में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान गुरुवार रात मौत हो गई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
पॉजिटिव मिले लोगों में दो जलालाबाद, 13 कन्नौज ब्लाक, एक छिबरामऊ, पांच तिर्वा, दो सौरिख, दो गुगरापुर और चार तालग्राम के हैं। सभी संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें