कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। बुधवार को जिले में 41 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे अब संक्रमितों की संख्या 1907 हो गई है। उपचार के बाद 1644 संक्रमित ठीक होकर घर जा चुके हैं। मौजूदा समय 248 संक्रमितों का उपचार हो रहा है। वहीं कोरोना महामारी से अब तक 15 लोगों की जान चुकी है। बुधवार को कोरोना को मात देने वाले 40 लोगों को कोविड अस्पताल से घर भेज दिया गया है।
प्रशासन के हर संभव प्रयास के बाद भी जिले में कोरोना मरीजों की संख्या कम नहीं रही है। रोजाना बड़ी संख्या में लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। जिससे स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी परेशान हैं। बुधवार को सदर ब्लाक में 16, उमर्दा में आठ, छिबरामऊ में तीन, जलालाबाद में तीन, गुगरापुर में एक, तालग्राम में तीन और हसेरन में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सभी संक्रमितों को कोविड-19 हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी में तीसरा स्वास्थ्य कर्मी पॉजिटिव
तालग्राम। सीएचसी तालग्राम में कार्यरत 26 वर्षीय ब्लाक समुदाय प्रक्त्रिस्या प्रबंधक के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। दो दिन पूर्व ब्लाक प्रोग्राम मैनेजर और उनका एक सहयोगी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों अधिकारी एक ही कक्ष में बैठ कर कार्य करते थे। एमओआईसी डा. उमेश चंद्र वर्मा ने कोरोना पॉजिटिव होम आइसोलेट कर दिया गया है।
===============