फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमे की धमकी पर भी नहीं गए कोविड अस्पताल

विज्ञापन
मोहल्ला सराफान में स्वास्थ्य टीम के साथ मौजूद एसडीएम गौरव शुक्ला। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर में मोहल्ला सराफान में कोरोना पॉजिटिव निकले लोग मुकदमा दर्ज कराने की धमकी पर भी कोविड 19 अस्पताल नहीं गए। इस पर एसडीएम ने उन्हें परिजनों की जिम्मेदारी पर होम क्वारंटीन कर दिया। मोहल्ले के 200 मीटर क्षेत्र को सीज कर सैनिटाइजकर का छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सराफान में तेरह लोगों कोरोना पॉजिटिव निकले। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राहुल मिश्रा के नेतृत्व में टीम संक्रमितों को कोरोना अस्पताल भेजने के लिए मोहल्ले पहुंची। किंतु संक्रमित अस्पताल जाने के बजाए होम क्वारंटीन की जिद करने लगे। कुछ संक्रमितों की स्वास्थ्य कर्मियों से नोकझोंक भी हो गई। स्वास्थ्य कर्मियों की सूचना पर एसडीएम मौके पर पहुंचे।
सभासद सुशील पांडेय को साथ लेकर संक्रमितों के घर पहुंचे और समझाया लेकिन कोई तैयार नहीं हुआ। इस पर एसडीएम ने मुकदमा पंजीकृत कराने की चेतावनी देकर पुलिस बुलवा ली। पुलिस पहुंचने पर दो तीन संक्रमितों ही अस्पताल जाने को तैयार हुए। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि संक्रमितों को परिजनों की जिम्मेदारी पर होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने बताया कि 15 अगस्त को शिविर लगाकर 60 लोगों के सैंपल लिए गए थे। 13 पॉजिटिव निकलने पर प्रत्येक परिवार का सैंपल लिया जाएगा। एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि दो सौ मीटर क्षेत्र को बैरिकेडिंग करवाकर सील कर दिया गया है। पालिका टीम ने सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें