फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिले 23 नए कोरोना पॉजिटिव, 34 ने दी मात

विज्ञापन
जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड रजिस्ट्रेशन कराने को उमड़ी। लोग सामाजिक दूरी का पालन कर? - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में सोमवार को 23 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1319 पहुंच गया है। कोविड अस्पताल में 291 संक्रमितों का उपचार हो रहा है। अब तक इलाज के बाद 1019 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं संक्रमण से नौ लोगों की जिले में मौत हो चुकी है। जिले के 89 इलाकों को हॉटस्पॉट बनाकर निगरानी की जा रही है। राहत की बात यह है कि सोमवार को 34 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन

सोमवार को बलनापुर निवासी 56 वर्षीय व्यक्ति, मेडिकल कालेज तिर्वा में 25 वर्षीय कर्मचारी, कृष्णानगर सरायमीरा में 64 वर्षीय व्यक्ति, 27 वर्षीय युवक, 75 वर्षीय वृद्धा, मीरा टोला निवासी 22 वर्षीय युवक, 36 वर्षीय युवक, 60 वर्षीय वृद्ध, सराय प्रयाग में 10 वर्षीय बालक, 36 वर्षीय युवक, हाजीपुर करन निवासी 16 वर्षीय किशोरी, मलिकपुर में 42 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवक, 10 वर्षीय बालक, 25 वर्षीय युवती, 23 वर्षीय युवती, छिबरामऊ में 43 वर्षीय युवक, कागजियाना मोहल्ला में 57 वर्षीय व्यक्ति, जटियापुर तिर्वा में 18 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय महिला, गागेमऊ में 24 वर्षीय युवती, पीएचसी गुरसहायगंज में 38 वर्षीय युवक और 42 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें