फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम तो घर से निकल गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। नेकपुर गांव स्वास्थ्य टीम पहुंचने की खबर पर ग्रामीण घर से इधर उधर हो गए, काफी समझाने के बाद 50 लोगों ने सैंपल दिए। अन्य ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई।
विज्ञापन

गांव की आशा, उसका पति और बीमार पुत्री सोमवार को कोरोना पॉजिटिव निकलीं थी। इस पर उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य टीम सोमवार को गांव पहुंची। टीम गांव पहुंचने की सूचना पर ग्रामीण घरों से इधर उधर हो गए। टीम ने घर घर जाकर लोगों को समझाया, तब जाकर करीब 50 लोगों ने सैंपल दिए।
सीएचसी प्रभारी डा. जगदीश निर्मल ने बताया कि पचास लोगों के सैंपल ले गए और अन्य ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग करवाई गई है। उन्होंने बताया कि इंदरगढ़ थाने की महिला आरक्षी की पॉजिटिव निकलने के बाद थाना और हसेरन चौकी के 64 पुलिस कर्मियों के सैंपल भी लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें