फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

विज्ञापन
पट्टी गांव में कोरोना का सैंपल लेती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। मेडिकल कॉलेज में भर्ती सेवानिवृत्त शिक्षक की मंगलवार को कोरोना से मौत हो गई और बड़े उद्यमी के परिवार के तीन लोगों समेत 13 नए पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही मरीजों की संख्या 648 हो गई है। इसमें 435 लोग ठीक हो चुके हैं और 207 को इलाज चल रहा है। कुल सात लोगों की मौत हो चुकी है। हॉटस्पॉट की संख्या भी 84 पहुंच गई है।
विज्ञापन

शहर के कुतलुपुर मकरंदनगर निवासी कोरोना से पीड़ित सेवानिवृत्त शिक्षक नवीन चंद्र शुक्ला (77) का तिर्वा मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था। मंगलवार को शाम करीब चार उन्होंने दम तोड़ दिया। वह एसबीएस इंटर कालेज से 2003 सेवानिवृत्त हुए थे। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में 13 लोग पॉजिटिव निकले। इसमें शहर के अशोकनगर निवासी बड़े उद्योगपति का 37 वर्षीय बेटा, नौ वर्षीय पौत्री व आठ वर्षीय पौत्र भी शामिल हैं ।
इसके अलावा चित्तरपुरवा जलालाबाद निवासी 53 वर्षीय अधेड़, जेरकिला कन्नौज में 45 वर्षीय अधेड़, 48 वर्षीय महिला, कुतलुपुर में 60 वर्षीय महिला, 48 वर्षीय अधेड़, कृष्णानगर सरायमीरा निवासी 40 वर्षीय युवक, आजादनगर तिर्वा निवासी 27 वर्षीय युवक, छिबरामऊ के मोहल्ला कोलियान निवासी 28 वर्षीय युवक, ककवन कानपुर देहात 25 वर्षीय युवती, रामगंज गुरसहायगंज निवासी 66 वर्षीय भी संक्रमित निकली हैं। सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि सभी संक्रमितों को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें