फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पताल कनपटियापुर में गंदगी

विज्ञापन
क़ोविड-19 अस्पताल कनपटियापुर में वेसिन में थका पड़ा मसाले का पीक - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। कनपटियापुर कोविड अस्पताल में गंदगी के कुछ वीडियो वायरल हुए हैं। इसके बाद सपाई सक्रिय हो गए और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेज कर व्यवस्था ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

राष्ट्रपति को भेजे शिकायती पत्र में सपा नेता नाजिम खां, अभिषेक पाल, रोहित यादव और इमरान ने बताया कि कनपटियापुर कोविड अस्पताल में करीब 100 संक्रमितों का इलाज हो रहा है। आरोप लगाया कि अस्पताल में मरीजों की देखभाल नहीं की जा रही है।
अस्पताल में हर तरफ गंदगी है। खाने के पैकेट कई-कई दिनों तक हटाए नहीं जाते हैं। शौचालय से लेकर वॉशबेेसिन गंदे पड़े रहते हैं। अस्पताल के पंखे खराब होने से मरीज गर्मी से भी परेशान हो रहे हैं। इस संबंध में सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने कहा कि अस्पताल की सफाई नियमित कराई जाती है। शाम के समय गंदगी हो जाती है। संक्रमित मरीजों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें