कोरोना की जांच कराते तिर्वा एसडीएम।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में रविवार को 16 जगह शिविर लगाकर सैंपल लिए गए। इसमें छिबरामऊ में दो लोग संक्रमित निकले। सदर तहसील में 532 लोगों सैंपल दिए।
सदर तहसील में छह जगह शिविर लगाए गए। इसमें ब्लाक गुगरापुर के अमरौली में 119 लोगों ने सैंपल दिए। सीडीओ आरएन सिंह व डीडीओ एनबी सविता ने निरीक्षण किया। सियरमऊ में 89, अलीनगर में 58, चांदापुर में 45, कुतुलूपुर में 82 ने सैंपल दिए।
छिबरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार नगर में तीन जगहों विभाग लगाकर जांच की गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राहुल मिश्रा ने बताया कि रामपुर निगोह में लगाए गए शिविर में 109, आवास विकास कालोनी में 48, बजरिया में 120 लोगों के सैंपल लिए गए। आवास विकास कालोनी तथा मोहल्ला बजरिया में एक-एक व्यक्ति संक्त्रस्मित पाया गया। कानपुर में कराई गई कोरोना जांच में बैंक आफ इंडिया के कर्मी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। वह बजरिया में किराए पर रह रहा था। संपर्क में आए लोगों की सूची बनाई जा रही है।
तिर्वा प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में एक निजी स्कूल और कोतवाली में शिविर लगाए गए। निजी स्कूल के शिविर में एसडीएम जयकरन, तहसीलदार विश्वेश्वर सिंह 60 और कोतवाली में 15 पुलिसकर्मियों ने सैंपल दिए। ठठिया के नदईपुर्वा गांव में करीब 100 लोगों के सैंपल लिए गए।