फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर जांच में मिले 1030 संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कोरोना महामारी से निपटने के लिए जिले में सर्वे कराया गया। दस दिवसीय कोेविड सर्वे में 1045 लोग खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मिले। 1030 लोगों के कोरोना सैंपल मौके पर लेकर जांच कराई गई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन से मिले निर्देश के क्रम में जिले में कोरोना सर्वे कराया गया। इस दौरान 2,71,468 घरों में टीमों ने पहुंच कर सर्वे किया। बीमार व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई। मौके पर थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की। यदि कोरोना का संदेह हुआ तो संबंधित व्यक्ति का सैंपल लेने के लिए टीम को संबंधित घर में भेजा गया। जहां सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। इस कार्य के लिए सीएमओ डा. कृष्ण स्वरूप ने 529 टीमेें लगाई थीं। टीम में आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम को रखा गया था।
एएनएम को पर्यवेक्षण के लिए लगाया गया था। पचास वर्ष से अधिक आयु के कर्मचारियों को इस सर्वे से दूर रखा गया। अभियान के नोडल अधिकारी डा. आर चंद्रा ने बताया कि टीमों ने सफलता पूर्वक कार्य किया। गांव गांव टीमों ने हर घर में पहुंच कर सर्वे किया, जो बीमार मिला तो उसकी जानकारी लेकर अभिलेख में दर्ज की। पुराने रोगी की भी जानकारी ली गई। आज सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। टीमों ने घर घर जाकर लोगों को कोरना से बचाव के तौर तरीके भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें