फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा गुरुवार को सिकंदरपुर पहुंचीं। उन्होंने महंगाई-बेरोजगारी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद वह विधानसभा क्षेत्र की सलेमपुर ग्राम पंचायत के मजरा रायपुर पहुंचीं।
विज्ञापन


बैठक में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग शामिल हुए। शिवकन्या कुशवाहा ने महंगाई, बेरोजगारी समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जितनी जिसकी संख्या भारी, उतनी उसकी हिस्सेदारी का नारा लगाया।
कार्यक्रम में लोगों से जन अधिकार पार्टी और बाबू सिंह कुशवाहा से जुड़ने की अपील की गई। इस पर कई महिलाओं और पुरुषों ने हाथ उठाकर समर्थन जताया। कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर प्रधान हुकुम शाक्य, बरेली मंडल प्रभारी योगेंद्र शाक्य, आगरा मंडल प्रभारी रमेश शाक्य, जिलाध्यक्ष राजेंद्र शाक्य, जिला उपाध्यक्ष कृष्णगोपाल शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें