फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार सीटों पर होगा सहकारी संघ का चुनाव

Sun, 08 May 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : Bureau
विज्ञापन
नामांकन पत्रों के वापसी के अंतिम दिन शनिवार को व्यक्तिगत सदस्य के रूप में नामांकन करने वाले दो प्रत्याशियों के पर्चा वापस लेने से शेष बचे दो अन्य प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। जबकि, सहकारी समिति पूर्वी में किसी के पर्चा वापस नहीं लेने से अब वहां चार सीटों पर चुनाव कराया जाएगा।
विज्ञापन


किसान सेवा सहकारी संघ की प्रबंध कमेटी के सदस्य पदों का निर्वाचन में शनिवार को नाम वापसी होनी थी। निर्धारित समय तक व्यक्तिगत सदस्यों ने पूर्व प्रधान शैलेंद्र सिंह राठौर बबल और सुशीला पत्नी अमर सिंह ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। इससे हाथिन की सीमा पत्नी बलराम और दुर्गा नगला के सुरेंद्र सिंह सेंगर, निर्विरोध सदस्य चुने गए।

इसके अलावा किसान सेवा सहकारी समिति पश्चिमी से अशोक कुमार, हाकिम सिंह, अशोक कुमार, अरुणेश कुमार, विजय, विशुनदयाल व रामआसरे निर्विरोध चुने गए। जबकि, किसान सेवा सहकारी समिति छिबरामऊ पूर्वी से नगला दुर्गा की सुनीता पत्नी सुरेंद्र सिंह निर्विरोध चुन ली गई, अकबरपुर के वंशीलाल यादव ने अपना नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन


अब यहां तीन पदों के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें हाथिन के बलराम सिंह, इसी गांव के विनोद सिंह, नगला दुर्गा के विपुलप्रताप सिंह, पलिया के वीरेंद्र सिंह और बहवलपुर के श्याम सिंह यादव के बीच चुनाव होगा। निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि दस मई को संघ कार्यालय पर मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें