फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: विवादित पोस्ट से बढ़ा तनाव, करणी सेना ने की दो दिनों में गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने वाले भीम आर्मी जिलाध्यक्ष ने गुरुवार को दूसरी विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड कर माहौल गरमा दिया है। करणी सेना ने दो दिनों में आरोपी को गिरफ्तारी न होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



बता दें कि खुद को भीम आर्मी जिलाध्यक्ष कहने वाले विकास खंड के कांकरकुई गांव निवासी सूरज कुमार सोशल मीडिया पर लगातार विवादित पोस्ट करने के कारण फिर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले उसने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उनकी हिंदू राष्ट्र पद यात्रा को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इसी आधार पर करणी सेना जिलाध्यक्ष हिमांशु प्रताप सिंह की शिकायत पर थाना सौरिख में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मुकदमा दर्ज होने के बावजूद सूरज कुमार की विवादित गतिविधियां जारी हैं।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उसने एक और विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड की है। विवादित पोस्ट के विरोध में करणी सेना ने दोबारा मैदान में उतरकर मोर्चा संभाल लिया है। जिलाध्यक्ष हिमांशु हिमांशू प्रताप सिंह ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी न होना प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दो दिन में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर करणी सेना शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें