फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: संविदा सफाईकर्मी की मौत, शव रखकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
समधन। खेत में टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से रविवार को संविदा सफाईकर्मी की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कूड़ा उठाने वाली ठिलियों और झाड़ू लगाकर सड़क पर जाम लगा दिया। उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित परिजनों को समझा कर शव हटवाया जाम खुलवाया। ढाई घंटे तक फर्रुखाबाद मार्ग बंद रहा, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


गुरसहायगंज क्षेत्र के समधन के मोहल्ला किदवई नगर निवासी राजकुमार वाल्मीकि (30) संविदा सफाई कर्मी थे। परिजनों ने बताया कि राजकुमार सुबह नौ बजे घर के पास खेत पर गए थे, जहां पहले से खेत पर टूटे पड़े एचटी लाइन तार की चपेट में आने से करंट लग गया। इसमें सफाई कर्मी की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। गुस्साए सफाई कर्मियों ने गुरसहायगंज- फर्रुखाबाद मार्ग पर कूड़ा की ठिलिया खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया।
सूचना पर एसडीएम छिबरामऊ ज्ञानेंद्र द्विवेदी, सीओ सुरेश कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष आसमां बेगम, कोतवाल अजय अवस्थी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन परिवार के एक सदस्य को नौकरी व मुआवजा की मांग पर अड़े रहे। अधिकारियों ने परिजनों को आर्थिक सहायता व अन्य सुविधाओं का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि परिजनों को आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


तीन दिन से टूटा पड़ा था तार
ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन पहले आंधी आई थी, जिसमें एचटी लाइन का तार टूट कर गिर गया था। विद्युत निगम ने तार को सही नहीं कराया और वह सफाई कर्मी के लिए काल बन गया। अगर तार सही करा दिया गया होता तो घटना ही नहीं होती।

परिवार को मिलेगी पांच लाख की आर्थिक सहायता
अधिकारियों ने परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता, पत्नी को संविदा पद पर नौकरी, बच्चों की पढ़ाई के लिए 2500 रुपये हर महीने छात्रवृत्ति और आवास योजना का लाभ दिलाने का लिखित आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए, तब जाम खुलवाया जा सका।

तीन घंटे तक मार्ग रहा जाम
सुबह 10.30 बजे परिजनों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई और शव को सड़क पर रखने के साथ ही कूड़ा की ठिलिया व सफाई वाली झाड़ू लगाकर मार्ग जाम कर दिया गया। करीब तीन घंटे तक मार्ग जाम रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम खुलने के बाद राहगीराें ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें