फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नौकरी का झांसा देकर संविदा स्वास्थ्य कर्मी ने 1.20 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी ने एक युवक से विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.20 लाख रुपये ठग लिए गए। नौकरी न लगने पर जब युवक ने रुपये वापस मांगे तो कर्मचारी ने जान से मारने की धमकी दी। युवक ने संविदा कर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

तालग्राम थाना क्षेत्र के कस्बा मोहल्ला कटरा निवासी शिवम वर्मा पुत्र राजेश कुमार ने बताया कि पीएचसी वैसापुर में तैनात चतुर्थ श्रेणी संविदा कर्मचारी ने वर्ष 2020 में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.20 लाख रुपये ले लिए। तीन साल तक इंतजार करने के बाद उसकी नौकरी नहीं लगी। तब कर्मचारी से रुपये वापस मांगे। इस पर संविदा कर्मचारी ने गाली गलौज किया। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें