फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कंटेनर ने बाइक में मारी टक्कर किशोर की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत हो गई, जबकि चचेरा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी कक्षा चार का छात्र अजीत (11) पुत्र रामशंकर प्रजापति चचेरे भाई प्रदीप (25) पुत्र रामशरण के साथ शाम पांच बजे के करीब बाइक से गांव में बम्बा पर लगी आटा चक्की पर गेहूं पिसने के लिए गए थे। लौटते समय गांव में विजय मैरिज होम के सामने पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

घटना में अजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कंटेनर को लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी भिजवाया। यहां डाॅक्टर ने अजीत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मां उर्मिला देवी और भाई बदहवास हो गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा। साथ ही कंटेनर की भी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें