फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डंपर की टक्कर से कंटेनर क्षतिग्रस्त, कोरियर सामान बिखरा

Tue, 12 Nov 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। खड़े कोरियर कंटेनर में डंपर ने टक्कर मारी दी। हादसे में कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गया, कोरियर का सामान बिखर गया। चालक बाल-बाल बच गया। सूचना पर यूपीडा टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर पांच मोहल्ला अशोक विहार निवासी तेजेंद्र पाल अंबाला से गति कोरियर का सामान लाद कर कंटेनर से गुवाहाटी जा रहा था। साथ में झज्जर के महरौली के ग्राम सरोला निवासी दूसरा चालक सोमवीर भी था।
सोमवार अलसुबह करीब चार बजे चालक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के तालग्राम अंदौआ गांव के पास यलो लाइन पर कंटेनर खड़ा कर सहयोगी चालक सोमवीर पेशाब करने चला गया। चालक तेजेंद्र पाल ड्राइवर सीट पर बैठा था। तभी एक डंपर चालक ने कंटेनर के दाहिनी साइड में टक्कर मार दी और फरार हो गया। इससे कंटेनर का दाहिना हिस्सा पूरी तरह फट गया और सामान बिखर गया। सीट पर बैठा चालक बच गया।
विज्ञापन

सूचना पर पीआरबी 1639 तथा थाना पुलिस, यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया आईडीसीसी गाड़ी संख्या छह, आरजीबीईएल सेफ्टी एवं रिकवरी क्रेन लेकर मौके पर पहुंचे। बिखरे हुए सामान को इकट्ठा करवाया गया। टांसपोर्ट कंपनी को सूचना देकर दूसरा कंटेनर मंगाया गया।


बाइक फिसलने से दो युवक घायल

अमोलर। कानपुर देहात के बिल्हौर के मकनपुर निवासी अन्नू (24) बाइक से रविवार शाम चार बजे के करीब घर वापस जा रहा था। साथ में गांव का ओमकार (25) भी था। बिरौली मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। इससे दोनों युवक घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। वहीं, फर्रुखाबाद के कमालगंज मझगांव निवासी कादिर (70) बारात में शामिल होकर रिश्तेदार के साथ जाते समय बाइक फिसलने से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें