जिला अस्पताल के पास शनिवार को कंटेनर ट्रक ने कार के
टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, कार
सवार सदर कोतवाली क्षेत्र के तिखवा निवासी अनिल कुमार पुत्र मातादीन
दिवाकर, विपिन पुत्र घसीटेलाल दिवाकर और महेंद्र पुत्र रमेश चंद्र दिवाकर
अपने गांव की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार
दी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर
पहुंचे और कार का शीशा तोड़ घायलों को बाहर निकाला। इसी दौरान पुलिसकर्मी
भी पहुंच गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महेंद्र की हालत
नाजुक बनी हुई थी। हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। करीब आधे घंटे
बाद आवागमन सुचारु रूप से शुरू हो सका।