फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने मुंह मीठा कर मनाईं खुशियां

Wed, 13 Jul 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा को मिठाई खिलाते नगर अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजबब्बर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी  का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री को स्क्रीनिंग कमेटी का सदस्य बनाए जाने पर बुधवार को कांग्रेसियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी जताई।
विज्ञापन


बुधवार को कांग्रेस के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा के नेतृत्व में बैठक हुई। इस मौके पर देश की सर्वोच्च न्यायपालिका के 16 दिसंबर 2015 को अरुणांचल प्रदेश में तत्कालीन सत्तारूढ़ दल कांग्रेस को बर्खास्त करने के फैसले को गलत बताते हुए उसे उसी स्थिति में बहाल करने के निर्देश पर कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय में एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर विजय मिश्रा ने कहा कि  अरुणांचल प्रदेश में दोबारा कांग्रेस सरकार बहाल होने पर लोकतंत्र की जीत हुई है। उन्हाेेंने कहा कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर  के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।  2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।


इस मौके पर जिला प्रवक्ता शमशाद खां, अविनाश दुबे, बनवारी लाल गुप्ता, प्रदेश सचिव ऊषा दुबे, विश्वनाथ गिहार, कांग्रेस नेता अरविंद दुबे, महेश पांडे, किरन वर्मा, हाशिम सिद्दीकी, राम भरोसे कमल, प्रदीप केलकर, फैसल खां, शिवम तिवारी, विजय लक्ष्मी दुबे, इमरान अली, मिंटू सक्सेना, एसके सोना, राजेंद्र गिहार, वीनू तिवारी, प्रमोद शाक्य व अतुल वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें