फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदू जागरण मंच ने कांग्रेस का पुतला फूंका

Wed, 17 Feb 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच के विभाग संगठन मंत्री शिव औतार गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी ऐसे लोगों का समर्थन कर रहे हैं जो देश द्रोही की भाषा बोल रहे हैं। देश के गद्दारों का जेएनयू के छात्र संघ के अध्यक्ष भी समर्थन कर रहे हैं। ऐसे सभी देशद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन


जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस के नेता तुष्टिकरण नीति के कारण जेएनयू अध्यक्ष के खिलाफ नहीं बोल रहे हैं। यह सभी पार्टियां हिंदू विरोधी हैं। कांग्रेस ने सदैव आतंकवादियों की पैरवी की है। उन्होंने कहा कि जो हिंदुस्तान में रहकर पाकिस्तान के नारे लगा रहा हो। ऐसे नेता पर देश द्रोही का मुकदमा लगाया जाए।

 युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष चंद्रहास शाक्य ने कहा कि इस समय तो देश के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ सभी पार्टियों के नेता को देश हित के लिए एक होना चाहिए। पुनीत दुबे व कृष्णअवतार गुप्ता ने कहा कि देश विरोधी बात कहने वाले लोगों को हिंदुस्तान में रहने का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन


इस दौरान नगर अध्यक्ष शिवम श्रीवास्तव, नगर महामंत्री दिलीप कश्यप, दुर्गेश, आशुतोष दुबे, प्रबल, विपिन शंखवार आदि ने भी देश विरोधी नेताओं को सबक सिखाने की मांग की। बैठक के बाद हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने देशद्रोहियों का समर्थन करने वाले राहुल गांधी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए अस्पताल रोड चौराहा पर उनका पुतला फूंक कर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें