तालग्राम। सीएम का सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त करने का आदेश सफल होता दिखाई नहीं दे रहा है। तालग्राम में सरकारी व होली जमीन कब्जा होने से नाराज ग्रामीणों ने लेखपाल पर आरोप लगाते सांसद से कब्जा मुक्त करने की गुहार लगाई है।
तालग्राम गांधी नगर मोहल्ला निवासी रामऔतार, संजय पटेल, हेतराम, सर्वेश, राधेश्याम, शिशुपाल, रघुनाथ आदि ने सांसद सुब्रत पाठक को शिकायत पत्र देकर बताया की मोहल्ला में जमींदारी के समय से 17 डिसमिल होली की जगह है और उसके आसपास सरकारी जमीन पड़ी है। लेखपाल की मिलीभगत से एक युवक ने कब्जा कर लिया है। दो साल से होलिका दहन पर विवाद हो रहा है। सांसद ने ग्रामीणों को कब्जा मुक्त कराने का आश्वासन दिया है।