फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कमिश्नर बोले, सुबह 10 से 12 बजे दफ्तर में बैठे

Fri, 16 Jun 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। कानपुर मंडल की जिम्मेदारी संभालने के बाद कमिश्नर लोकेश शुक्रवार को पहली बार कन्नौज पहुंचे। कलक्ट्रेट में शुकवार को अफसरों संग योजनाओं की समीक्षा की। आईजीआरएस की शिकायतों को समय रहते निस्तारित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सुबह 10 से 12 बजे के बीच अपने-अपने दफ्तरों में ही रहकर जनसुनवाई करें।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में उन्होंने डीएम शुभ्रांत शुक्ला, सीडीओ आरएन सिंह और संयुक्त विकास आयुक्त के साथ अलग-अलग योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में आवास निर्माण के वार्षिक लक्ष्य 7365 के अंतर्गत माह मई के निर्धारित लक्ष्य 3729 के सापेक्ष शत प्रतिशत और मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वार्षिक लक्ष्य 450 के अंतर्गत माह मई के निर्धारित लक्ष्य 348 के सापेक्ष 100 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने संयुक्त विकास आयुक्त को निर्देश दिया कि माह, जून का लक्ष्य क्या है। इसके संबंध में पूरी जानकारी 17 जून की शाम तक उपलब्ध कराएं। जिले में कुल 205 तालाबों को अमृत सरोवर के लिए चयनित करने और उसमें 118 तालाबों को पूरा करने की बात कही गई। अमृत सरोवरों में 50 प्रतिशत सरोवरों में मौके पर पानी नहीं होने की जानकारी पर डीएम से कहा कि संबंधित लेखपालों के माध्यम से राजस्व अभिलेखों में अंकित तालाबों को चिह्नित कर मौके पर उनकी स्थिति और मौजूद स्वरूप से जुड़ी रिपोर्ट भिजवाएं।
-
ग्राम सचिवालयों में छात्रों को सुविधा देने पर जोर
समीक्षा के दौरान जिले में बने 499 ग्राम सचिवालय के संबंध में डीएम से अभिनव प्रयास के रूप में इच्छुक प्रधानों से संपर्क कर ग्राम सचिवालय भवनों में एलईडी के माध्यम से टेलीमेडिसिन सेवा और छात्रों के लिए स्टडी मटेरियल डाउनलोड करने के लिए आवश्यक व्यवस्था कराने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज दो के तहत एकीकृत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन केंद्रों के 49 लक्ष्य के सापेक्ष 45 केंद्र संचालित है। उन्होंने डीएम और डीपीआरओ के माध्यम से सभी केंद्रों का निरीक्षण करा कर उनकी कार्य प्रणाली की समीक्षा करने के निर्देश दिए। सभी निराश्रित गौ आश्रित स्थलों का निरीक्षण करा कर वहां जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। बिजली सप्लाई और बकायादारों की समीक्षा के दौरान जिले में नंबर ऑफ हाउसहोल्ड का परीक्षण कर उसके सापेक्ष कनेक्शन लगवाने और राजस्व वसूली को कहा। डीएफओ को पौधारोपण के लिए उचित स्थान चिह्नित कर मिट्टी का परीक्षण करने के बाद ही पौधारोपण कराने को कहा। इसके साथ ही पिछले वर्ष की रिपोर्ट भी मांगी।
विज्ञापन

-
छिबरामऊ में पुष्टाहार का प्लांट देखा
समीक्षा बैठक के बाद कमिश्नर ने अफसरों के साथ छिबरामऊ में बने उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्थापित कृष्णा प्रेरणा लघु उद्योग पुष्टाहार उत्पादन इकाई का भ्रमण किया। कर्मचारियों से वार्ता कर वहां होने वाले काम को समझा। कर्मचारियों को बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें