फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ट्रिपल मर्डर की जानकारी करने पहुंचे आईजी

Fri, 16 Jun 2023 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। इलाके के टुंडेपुरवा में हुए तिहरे हत्याकांड ने सभी को झकझोर रखा है। शुक्रवार की शाम आईजी कानपुर प्रशांत कुमार ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी। उन्होंने इस हत्याकांड में जान गंवाने वाली महिला महिला की बेटी से मुलाकात की। उससे बात कर जरूरी जानकारी भी ली।
विज्ञापन

इंरदगढ़ थाना क्षेत्र के टुंडेपुर्वा गांव में बुधवार की रात यहां के निवासी मनोज जाटव ने पत्नी राधा की बेवफाई के गुस्से में उसकी हत्या कर दी थी। उसके साथ उसके प्रेमी व छह माह के बच्चे की भी पीट-पीटकर जान ले ली थी। इस तिहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई थी। हालांकि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित ने खुद ही थाना पहुंचकर वारदात की जानकारी दी थी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया था। उसी के तहत शुक्रवार को कानपुर आईजी प्रशांत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। तिहरे हत्याकांड के आरोपी मनोज की 14 वर्षीय बेटी आयुषी से मुलाकात की। उससे घटना की जानकारी ली। बेटी आरुषी घटना की जानकारी देते हुए भावुक होकर रोने लगी तो आईजी ने उसे दिलासा देते हुए शांत कराया। उसने बताया कि छोटा भाई युवांश चाचा के साथ बाहर गया हुआ है। इस मौके पर एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ शिव प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष किशन पाल मौजूद रहे।
-
बेटी ने पूछा, साहब घर पर रह सकते हैं या नहीं
घटना के बाद मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को देख सहमी आयुषी ने मौके पर पहुंचे आईजी प्रशांत कुमार से पूछा कि साहब घर पर तो रह सकते हैं, कोई कानूनी कार्रवाई तो नहीं होगी। बहुत पुलिस लगी है। जवाब में आईजी बोले कि कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। पुलिस शांति व्यवस्था के लिए लगी है। तुम आराम से रहो। जिसने जो किया है, उसी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें