कन्नौज। कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट हो गया। सीएमओ कार्यालय परिसर में कोविड कमांड कंट्रोल रूम का दोबारा गठन किया गया। वहीं पुलिस कर्मियों को अभियान चलाकर बूस्टर डोज लगाने की योजना बनाई गई।
कलक्ट्रेट में डीएम शुभ्रांत शुक्ला की अध्यक्षता में कोरोना रोकथाम के लिए मंगलवार को बैठक हुई। डीएम ने सीएमओ डॉ. विनोद कुमार से कहा कि कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क, मास्क का प्रयोग कराया जाए। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से जागरूकता फैलाई जाए। पुलिसकर्मियों को बूस्टर डोज हर हाल में दी जाए।
वहीं, सीएमओ कार्यालय में एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल रुम का गठन किया गया। सीएमओ ने बताया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी समय 9569514874, 9919201100, 9935426689 और 7395086461 पर कॉल कर कोरोना से जुड़ी जानकारी व परामर्श ले सकता है।