फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालोनी में फायरिंग के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 17 Jan 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज।
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। आवास विकास कालोनी में देर रात फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले पकड़े गए बाइक सवार दोनों बदमाश जिला बदर अपराधी हैं। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी निवासी सचिन दुबे पुत्र भगवती प्रसाद ने बताया कि शनिवार की रात वह टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राहुल की दुकान पर बैठा था। तभी पल्सर बाइक से दो युवक आए और गालीगलौज करने लगे। जब उसने गाली देने से रोका तो इस पर एक युवक ने तमंचा निकालकर उस पर फायर कर दिया। वह किसी तरह गोली लगने से बाल-बाल बचा।

इस बीच फायरिंग की आवाज सुनकर काफी लोग घरों से निकल आए। भीड़ ने पीछा कर फायरिंग करने वाले एक युवक को तमंचा समेत पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। सूचना पर पहुंचे कोतवाल आरपी पांडेय ने पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली लाए और उससे पूछतांछ की तो उसने अपना नाम दीपक जाटव निवासी रामपुर बैजू बताया।
विज्ञापन


 उसने अपने साथी अक्षय उर्फ सीपू यादव निवासी बहादुरपुर बताया। पुलिस ने सचिन की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर देर रात उसके साथी सीपू को भी गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त दीपक जाटव व सीपू यादव शातिर किस्म के अपराधी हैं। इन पर कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ गुंडा एक्ट में तीन अक्टूबर को जिला बदर किया गया था। दोनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें