फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड, हवाओं ने झकझोरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मौसम में बदलाव आफत बनकर आया है। सोमवार की रात व मंगलवार को दिन में छिटपुट बारिश के बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की गली-मोहल्लों में कीचड़ हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। न्यूनतम तापमान में गिरावट से स्कूली बच्चे भी सर्दी में ठिठुरते हुए पहुंचे। फुटपाथ पर जीवन बिताने वाले गरीब बेहाल नजर आ रहे हैं। अलाव की लकड़ी भीग जाने से वह भी ठंडे पड़ गए। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड पर आने-जाने वाले यात्री भी परेशान हैं। किसानों के मुताबिक आलू और तिलहन किसानों को बारिश ने बड़ा झटका दिया है। हालांकि गेहूं की फसल को फायदा हुआ है। सड़कों पर आवारा घूमने वाले जानवर भी भीगे तो इधर-उधर छुपने के लिए पहुंच गए। वहीं, बूंदाबांदी के कारण विद्युत आपूर्ति भी कई घंटों तक बाधित रही।
विज्ञापन

गली-मोहल्लों में भटक रहे मवेशी
शहर कोतवाली के निकट आवारा जानवरों को झुंड रिमझिम बरसात के दौरान तिर्वा क्रासिंग ओवर ब्रिज के नीचे खड़े नजर आए। इसी तरह से शहर में कई गली, मोहल्लों व चौराहों पर इनका झुंड मंडराता रहता है।

ठिठुरते बच्चे गए स्कूल
बरसात के साथ ही सर्दी ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को सुबह स्कूल और कार्यालय खुले तो बूंदाबांदी भी हो रही थी और सर्दी भी अपने सवाब पर थी। ऐसे में स्कूली बच्चे सर्दी में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। इसी तरह कर्मचारी भी सर्दी और बूंदाबांदी से परेशान रहे और इसी बीच इसी तरह कार्यालय पहुंचकर कामकाज किया। इस बार लगातार एक महीने की सर्दी से कुछ राहत मिली थी, लेकिन मंगलवार को बरसात के बाद सर्दी ने भी दे दी है। इससे लोग खासे परेशान हैं। सर्दी के कारण कामकाज पर भी भारी असर पड़ा है।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

सीमावर्ती गांव बंदरभोज क्षेत्र में नेपाल के रास्ते पर जाते बाइक सवार। संवाद- फोटो : आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त करतीं छात्राएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें