फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सीओ सिटी अलीगढ़ तो छिबरामऊ सीओ का संभल तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शासन ने सीओ सिटी और छिबरामऊ सीओ का तबादला गैरजनपद कर दिया है। इसमें सीओ सिटी कमलेश कुमार को अलीगढ़ तो छिबरामऊ सीओ मनोज कुमार सिंह को संभल भेजा गया है। वहीं कुशीनगर से डिप्टी एसपी अभिषेक प्रताप अजेय को कन्नौज भेजा गया है। माना जा रहा है कि अजेय को ही सीओ सिटी की जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन

शासन ने पूरे प्रदेश में डिप्टी एसपी के तबादले किए हैं, जिसमें जनपद के दोनों सीओ का नाम शामिल है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि सीओ सिटी कमलेश कुमार ने तबादले के लिए पहले ही शासन को पत्र भेजा था। वहीं, मनोज सिंह का रुटीन तबादला है। उन्होंने बताया कि जिले में गैर जनपदों से जो डिप्टी एसपी भेजे गए हैं, ज्वाइनिंग के बाद उन्हें सर्किल की तैनाती दी जाएगी।
लाठीचार्ज के बाद उठी थी तबादले की मांग
छिबरामऊ में छात्रा रुचि गुप्ता की गलत इंजेक्शन लगने से हुई मौत के बाद पुलिस ने हाईवे पर जाम लगाए आक्रोशित लोगों पर लाठीचार्ज किया था। उस समय सीओ सिटी कमलेश कुमार वहीं मौजूद थे। छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय समेत पालिका व नगर पंचायत अध्यक्षों ने प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद से मुलाकात की थी। इसमें सीओ सिटी व छिबरामऊ सीओ पर कार्रवाई की मांग की थी। माना जा रहा है कि इसी शिकायत के चलते दोनों अधिकारियों का तबादला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें