फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की बात दूर जिला पंचायत सदस्य भी नहीं होते अखिलेश

विज्ञापन
cm to door jps tak banne ke layak nahi akhilesh - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। जीटी रोड पर घिलोई गांव के सामने हुए भीषण बस हादसे के बाद घायलों का हालचाल लेने के लिए सांसद सुब्रत पाठक सौ शय्या अस्पताल पहुंचे। वरिष्ठ चिकित्सक डा. डीएस मिश्रा से मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से हुई वार्ता की जानकारी ली।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर सुब्रत पाठक अपने काफिले के साथ सौ शय्या अस्पताल पहुंचे। वरिष्ठ चिकित्सक डीएस मिश्रा से वार्ता के बाद उन्होंने कहा कि आरएसएस और बीजेपी को अखिलेश जैसे लोग नहीं समझ सकते। उन्हें राजनीति विरासत में मिली है। अखिलेश यादव अगर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे न होते तो शायद वह जिला पंचायत सदस्य भी न बन पाते। कहा कि लोकतंत्र में कोई भी छोटा और बड़ा नहीं होता है। सभी को समान दर्जा दिया गया हैं। पूर्व मुख्यमंत्री यह बात कैसे भूल गए कि इन्हीं छोटे लोगों से हम लोग विधायक, सांसद, मंत्री और मुख्यमंत्री बनते हैं। चिकित्सक के साथ अभद्रता पूर्व मुख्यमंत्री की मानसिकता दर्शाती है। जबकि भारतीय समाज में चिकित्सक को भगवान का दर्जा दिया जाता है। कोई भी चिकित्सक कभी भी मरीजों की जातपांत पूछकर इलाज नहीं करता। वह हर स्तर पर मरीज को अच्छा करने की कोशिश में लगा रहता है। चिकित्सक के साथ अभद्रता कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक सांसद की छवि खराब करने का काम किया है। सांसद होने के कारण वह स्वयं डा. डीएस मिश्रा से माफी मांगते हैं।
इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज दुबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जीतू तिवारी, विपिन द्विवेदी, रजत त्रिपाठी, बृजपाल शाक्य, वीर सिंह भदौरिया, आनंद गुप्ता, भाजयुमो नगर अध्यक्ष विकास त्रिवेदी, अंकित दुबे, रंजीत पांडेय भाजपा नेता ओमकार शाक्य, अंकित दुबे, संदीप दुबे, शिवम, शंभू अग्निहोत्री, संदीप चतुर्वेदी, ब्रजबिहारी दुबे, श्याम चतुर्वेदी व सचिन दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

वार्ड में भर्ती मरीजों का भी जाना हाल
सांसद सुब्रत पाठक ने सौ शय्या अस्पताल में भर्ती स्लीपर बस हादसे में घायल हुए यात्रियों के अलावा अन्य मरीजों का हालचाल लिया। भर्ती मरीजों से मिलने वाली चिकित्सीय सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बस हादसे के सभी घायलों व मृतकों को शासन स्तर से हर संभव मदद दिलवाई जाएगी।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को दी रक्तदान की नसीहत
मोहल्ला ग्रेसीगंज निवासी रामगोपाल (65) पुत्र सियाराम के पेट में गांठ होने के कारण सौ शय्या अस्पताल में उपचार चल रहा था। चिकित्सक के अनुसार उनके शरीर में खून की कमी बताया गया। सांसद सुब्रत पाठक ने मौजूद युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को रक्तदान की नसीहत दी। उन्होंने रक्तदान से बढ़ा कोई दान नहीं होता क्योंकि इससे किसी मरीज की जान बचती हैं। इसलिए युवाओं को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें