फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आसमान में छाए बादल, गर्मी से राहत नहीं

Mon, 22 Apr 2024 02:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। रविवार को गर्मी अपने पूरे शबाब पर रही। सुबह से गर्म तेवरों के साथ निकले सूर्यदेव से हर कोई परेशान रहा। दोपहर में आसमान पर बादल छाए, लेकिन इसके बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिली। दोपहर तक पारा लुढ़क कर 37 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन




अप्रैल में चटक धूप और गर्म हवाओं के चलते लोग हलकान होने लगे हैं। सुबह सात बजे के बाद तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी होने लगती है। दोपहर 12 बजे से चार के बीच तापमान में सबसे ज्यादा इजाफा दर्ज किया जा रहा है। रविवार दोपहर आसमान में बादल छाए, जिसके बाद लोगों ने बारिश के कयास लगाए, लेकिन बिन बरसे ही बदरा चले गए और तापमान 37 डिग्री पहुंच गया। गर्मी के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा रहा और इक्का दुक्का लोग ही नजर आए। लोगों का कहना है कि अभी अप्रैल में सूरज का सितम झुलसा रहा है तो मई और जून में गर्मी अपने चरम पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें