फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम का क्लोन बना खाते से 55 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शातिर ने दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने गए मोहम्मद अयूब के बैंक खाते से 55 हजार रुपये पार कर दिए। बैंक अफसरों ने एटीएम क्लोन के जरिए रुपये निकालने की बात कही है। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला भटपुरी निवासी मोहम्मद अयूब ने बताया कि उनका आईडीबीआई बैंक में खाता है। वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। 23 जनवरी को उनके खाते से 30 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसके बाद बहन रुबैदा के मोबाइल पर 25 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। दोनों एटीएम उसी के पास रहते हैं। रुपये निकलने के बाद वह दिल्ली से कन्नौज आया। बैंक में संपर्क किया तो अफसरों ने बताया कि एटीएम यूज करते समय किसी ने क्लोन बना लिया। इसके बाद खाते से रुपये निकाल लिए। धोखाधड़ी के ऐसे मामले अक्सर सामने आते हैं।
बैंक के अफसरों ने अयूब से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा। मोहम्मद अयूब ने बताया कि उसने और बहन ने किसी को बैंक खाते की डिटेल या ओटीपी नंबर नहीं बताया था। इसके बाद भी खाते से रुपये निकल गए। पुलिस के मुताबिक मोहम्मद अयूब की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ई-मेल आईडी पूछ 50 हजार की ऑन लाइन शॉपिंग
कन्नौज। साइबर ठग ने युवक को पेटीएम बंद करने की चेतावनी देकर ई-मेल आईडी व बैंक खाते की डिटेल हासिल कर ली। इसके बाद खाते से 50 हजार की ऑन लाइन शॉपिंग कर ली। पीड़ित ने साइबर ठग पर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के देविनटोला मोहल्ला निवासी सोवित कुमार ने बताया कि उसका पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। 22 जनवरी को मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि मैं पेटीएम से बोल रहा हूं। केवाईसी कटनी है। समय से कागजी कार्रवाई न करने पर पेटीएम को बंद कर दिया जाएगा। फोन करने वाले ने ई-मेल आईडी समेत बैंक खाते संबंधी जानकारी हासिल कर ली। 23 जनवरी को खाते से पांच हजार, 10 हजार हजार, 20 हजार समेत कई बार में 49,999 रुपये कट गए। मोबाइल पर रुपये कटने का मैसेज आने पर बैंक में शिकायत दर्ज कराई। शुक्रवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सोवित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है। विवेचना साइबर सेल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें