फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: धर्मांतरण का आरोप लगाकर क्लीनिक संचालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। सरायप्रयाग चौकी क्षेत्र की एक निजी क्लीनिक पर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने क्लीनिक संचालक पर युवतियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराने का आरोप लगाया। आरोप है कि संचालक गलत इलाज देकर युवतियों को मानसिक रूप से कमजोर कर रहा था। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई दिनों से क्लीनिक पर संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं। आरोप है कि आसपास के गांवों की हिंदू युवतियां बुर्का पहनकर दवा लेने के बहाने क्लीनिक पर आती थीं। वहीं, क्लीनिक संचालक उन युवतियों को मानसिक रूप से प्रभावित कर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था। यह भी आरोप है कि गलत इलाज देकर युवतियों को मानसिक रूप से कमजोर करने का प्रयास किया जाता था, ताकि वे आसानी से प्रभावित हो सकें।

क्लीनिक पर बैठी एक युवती से भी स्थानीय लोगों ने पूछताछ की। इसके बाद मामला और अधिक गरमा गया। गुस्साए लोगों ने क्लीनिक संचालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। स्थिति बिगड़ती देख क्लीनिक संचालक दुकान में ताला लगाकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, क्लीनिक संचालक और युवती ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए अपना बचाव किया। उनका कहना है कि वे गैरकानूनी या अनैतिक गतिविधियों में शामिल नहीं हैं और यह पूरा मामला गलतफहमी का है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्लीनिक संचालक की गतिविधियों की गहन जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजय अवस्थी ने बताया कि अभी तक मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें