फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
खड़िनी। परिषदीय स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने रविवार को घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। कर्मी की पत्नी से कहासुनी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम कर्री निवासी धर्मेंद्र शाक्य (28) के पिता सत्यराम शाक्य परिषदीय स्कूल में शिक्षक थे। सत्यराम की तीन साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी और धर्मेंद्र को मृतक आश्रित में चतुर्थ श्रेणी कर्मी में नौकरी मिली थी। धर्मेंद्र बिधूना के कछपुरा के परिषदीय स्कूल में कार्यरत था। रविवार सुबह धर्मेंद्र की पत्नी से कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद वह कमरे में चला गया। कुछ देर बाद पत्नी ने कमरे में देखा तो धर्मेंद्र का शव फंदे पर लटकता मिला। शव देखकर परिजनों में चीख9पुकार मच गई। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें