फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: महिलाओं से अभद्रता के आरोप में संघर्ष, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। महिलाओं से अभद्रता को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध शनिवार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र की चौकी सरायप्रयाग में शुक्रवार रात दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चलने लगे। संघर्ष में दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष का आरोप है कि गांव के पांच लोग शुक्रवार रात नौ बजे उनके दरवाजे पर आए और बेवजह गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष ने घटना की अलग कहानी बताई। उनके अनुसार शुक्रवार शाम करीब साढ़े आठ बजे गांव के पांच लोग अलीगढ़-कानपुर हाईवे किनारे शराब के नशे में बैठे थे।
इसी दौरान उनकी बेटी और बहू खेत से शौच करके घर लौट रही थीं। आरोप है कि पांचों ने किशोरी और उसकी भाभी के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें पकड़ने की कोशिश की। दोनों किसी तरह बचकर घर पहुंचीं और परिजनों को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि शिकायत करने पहुंचे बेटे पर एक आरोपी ने टकोरा से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो उन पर भी ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। इस मारपीट में एक भतीजा समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया, सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें