फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बकरी के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। बकरी को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मंगलवार को जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मझपुर्वा निवासी अफगन खां ने पुलिस को बताया कि सुबह 9.30 बजे पड़ोसी दंपती बेटे और बेटियों के साथ उनके दरवाजे पर आ गए। बकरी को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने गालीगलौज करते हुए उनकी बेटी फातिमा के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर अफगन खां पत्नी मुनीषा बेगम और बेटी हुमैरा बानों के साथ बचाने पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और सरिया से हमला कर तीनों को घायल कर दिया। जान बचाने के लिए सभी घर के अंदर छिप गए।
आरोप है कि हमलावर घर में घुस आए और घरेलू सामान में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष की नसरीन बेगम का आरोप है कि पड़ोस के चार लोग उनके दरवाजे पर आए और बकरी को लेकर गालीगलौज करने लगे। बेटी आफरीन ने विरोध किया तो आरोपियों ने आफरीन और तरन्नुम को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें