फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट अंडर-17 में नगर के राज सोनकर का चयन

विज्ञापन
अंडर-17 में चयनित छात्र राज सोनकर। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी के छात्र राज सोनकर का चयन क्रिकेट अंडर-17 नेशनल टीम के लिए हुआ है। इससे विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है। छात्र की इस उपलब्धि से परिजन भी गदगद हैं। राज सोनकर सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी में कक्षा 12 के छात्र हैं।
विज्ञापन

राज सोनकर नेशनल स्तर पर उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड की तरफ से खेल रहे हैं। फाइनल मैच में उनकी टीम ने नेशनल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जिम थामस ने बताया कि सीआईएससीई से संबद्ध विद्यालयों की जोनल व रीजनल स्तर की प्रतिस्पर्धाएं यूपी व उत्तराखंड के अलग-अलग शहरों में आयोजित हुई हैं। इनमें बेहतर प्रदर्शन व प्रतिभा के आधार पर छात्र का चयन नेशनल टीम के लिए हुआ है। वर्तमान में राज सोनकर हैदराबाद में चल रही नेशनल चैंपियनशिप में भी उम्दा प्रदर्शन कर रहे हैं।
संस्था के प्रबंधक प्रदीप प्रधान ने बताया कि लगन, दृढ़ निश्चय और मेहनत ही सफलता का आधार हैं। उन्होंने कहा कि राज काफी आगे तक जाएंगे। प्रशासिका सुधा प्रधान, विश्वास प्रधान, बीडी दीक्षित ने राज सोनकर के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस दौरान खेल प्रशिक्षक देवेश दीक्षित, आजाद खान, प्रदीप राजपूत, आकाश दुबे, शिविन, वर्गिश व श्रीजीत सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें