फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल शाप के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे शहर काजी

Wed, 04 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
मॉडल शाप हटाए जाने को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मस्जिद के पास चल रही मॉडल शाप पुलिस और प्रशासन के लिए सिरदर्द बन गई है। बुधवार को मॉडल शाप ने हटाए जाने से नाराज शहर काजी के नेतृत्व में भूख हड़ताल शुरू हो गई है। देर शाम तक कोई अधिकारी समस्या समाधान के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय तिराहा स्थित जामा मस्जिद के सामने फर्रुखाबाद रोड पर बनी मॉडल शाप पर अराजकतत्वों को जमावड़ा रहता है। इससे लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले साल भी विरोध के बाद मॉडल शाप चालू कर दी गई थी।बताते चलें कि पूर्व में शहर काजी हाफिज जुम्मन खां, सपा जिला सचिव मुनीर कुरैशी के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने डीएम को  ज्ञापन दिया था। इस पर डीएम ने मॉडल शाप को हटाने का आश्वासन भी दिया। इसी क्रम में 11 अप्रैल को एडीएम व 1 मई को एसडीएम छिबरामऊ को ज्ञापन देकर तीन दिन में मॉडल शाप हटाने की मांग की थी। मॉडल शाप न हटने पर भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी थी।

लेकिन, प्रशासन से समस्या का समाधान नहीं कराया। इसी बात नाराज शहर काजी हाफिज जुम्मन खां व सपा जिला सचिव मुनीर कुरैशी के नेतृत्व में स्थानीय कस्बा तिराहे पर भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इसी बात को लेकर सुरेश चंद्र पटेल, शैलेंद्र गुप्ता, यासमीन अंसारी, चंद्रा राईन, कन्हैया राठौर, आजम  इदरीशी, तौहीद आदि भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मुनीर कुरैशी ने बताया कि प्रशासन उनकी मदद नहीं कर रहा है। इससे वह भूख हड़ताल पर बैठने को विवश हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें