-एचडीएफसी एटीएम के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्र वार को शहर की लगभग सभी बैंकेें कैशलेस हो गईं। सुबह बैंकों के बाहर कब लाइन लगी, कब खत्म हो गई, इसका पता ही नहीं चला। बैंकाें के बाहर सन्नाटा छाया रहा। बैंक अधिकारियों ने कहा कि जब तक कैश रहता, बांटा जाता है।
शुक्रवार को दोपहर बाद चार बजे तक नोट बदलने के लिए आईसीआईसीआई के अलावा किसी भी बैंक के बाहर कतार नहीं थी। यूको बैंक, इलाहाबाद, एक्सिस समेत कई बैंकों में कैश खत्म हो चुका था। इससे उपभोक्तओं में नाराजगी दिखी। उपभोक्त ाओं का कहना था कि बैंकों को करेंसी का इंतजाम पहले से करना चाहिए था।
नोट बदलवाने के लिए सरायमीरा की यूनियन बैंक में लाइन में लगे राजेश कुमार कहते हैं कि वह सुबह से लाइन में लगे हुए थे। चैनल तक आते-आते पता चला कि बैंक में कैश ही खत्म हो गया है। उन्हाेंने कहा कि बैंकाें को पहले से इंतजाम करना चाहिए था।
एटीएम पर देर रात तक रहती हैं कतारें
कन्नौज। बैंक व एटीएम के कैशलेस होने से लोग दिन भर परेशान रहते हैं। दैनिक जरूरतों के सामान की खरीदारी के लिए भी लोगों के पास पैसे नहीं हैं। शहर के अधिकांश एटीएम शोपीस बने हैं। शहर के कुछ बैंकाें के एटीएम पर देर रात तक पैसे निकालने के लिए भीड़ रहती है।