फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से लाखों का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। चोरों ने एक ही गांव के चार घरों से लाखों रुपये का माल पार कर दिया। एक साथ हुई चोरी की घटनाओं से गांव में दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना ठठिया के करसाह गांव में तीन दिनों से बिजली की समस्या चल रही है। बिजली न आने कारण लोग अपने घरों के बाहर सो जाते हैं। शुक्त्रस्वार की रात गांव में चोर पहुंच गए। घर के बाहर सो रहे अशोक पुत्र रामस्वरूप के पीछे घर की दीवार से चोर घुस गए। घर में रखे करीब तीन लाख के जेवर समेत 50 हजार नगदी पार कर दी। इन्हीं के पड़ोस के निवासी वीरेंद्र पुत्र रामसेवक के घर ढाई लाख के जेवर व 30 हजार नगदी, छेदीलाल पुत्र लक्ष्मीनारायण के यहां से करीब दो लाख के जेवर व 20 हजार रुपये और परशुराम पुत्र श्रीराम के घर से भी चोरों ने सोने, चांदी के करीब दो लाख के जेवर व नगदी पार कर दी। सुबह जब सभी लोग अपने दरवाजे से उठकर घरों के अंदर गए तो घर का नजारा देख शोरगुल मचाया।
एक साथ चार घरों में हुई चोरी की घटनाओं की जानकारी से दशहत फैल गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से पूछताछ की लेकिन चोरों का कुछ पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर घटना का निरीक्षण किया गया था। सभी लोग अपने दरवाजे पर लेटे थे। पीछे की और से चोरो ने घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें