फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, छत के रास्ते घुसे थे

विज्ञापन
चोरी की जानकारी देता युवक। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। चोरों ने नगर के मोहल्ला ग्रेसीगंज में छत के रास्ते घुसकर तीन घरों में वारदात को अंजाम दिया है। सुबह परिजनों को जानकारी हुई। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ग्रेसीगंज निवासी रामरहीस पुत्र सिद्धगोपाल, उमेश चंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह व ऊषा देवी पत्नी राजकुमार ने बताया कि बुधवार रात चोरों ने छत के रास्ते घर में घुसकर लैपटॉप, मोबाइल, नगदी, कपड़े, बैग व जरूरी कागजात पार कर दिए। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वारदात के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
मोहल्ले में हो रहा जुआ बना चोरी का कारण
ग्रेसीगंज मोहल्ले में चोरी की वारदात के बाद पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है। इसमें मोहल्ले में रहने वाली एक महिला के घर में होने वाले जुआ को चोरी का कारण बताया है। पीड़ित ने बताया गया कि मोहल्ले के लोगों व सभासद के विरोध में बावजूद जुआ होता है। इससे वारदात हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें