बीज की दुकान पर जानकारी करती पुलिस
- फोटो : KANNAUJ
उमर्दा। राजकीय इंटर कॉलेज के पास स्थित खाद-बीज की दुकान का ताला तोड़कर चोर बुधवार रात नगदी समेत 70 हजार का सामान ले गए।
कुढ़िना गांव निवासी दुकानदार रजनीश पुत्र अनिल वाजपेयी ने बताया कि बुधवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात को चोरों ने दुकान का ताला तोड़ दिया और गोलक से 20 हजार रुपये और करीब 50 हजार के बीज, कीटनाशक दवाएं ले गए। सुबह दुकान का ताला टूटा देख आसपास के लोग जमा हो गए।
सूचना पर उमर्दा चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार ने मौके का मुआयना कर रजनीश से जानकारी ली। थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है,छानबीन की जा रही है।