फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूड़ियां पहनाकर एक्सईएन का पुतला फूंका

विज्ञापन
जेई और एक्सईएन के पुतले को चूड़ी पहनातीं महिलाएं। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। नलकूप स्थापना के लिए चल रहे क्रमिक अनशन में जल निगम के अधिकारियों के न पहुंचने से खफा बहवलपुर की महिलाओं ने गुरुवार को एक्सईएन के पुतले को चूड़ियां पहनाईं। इसके बाद आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

बहवलपुर में नए नलकूप की स्थापना और छिबरामऊ पुनर्गठन पेयजल योजना को शुरू कराने के लिए गमा देवी मंदिर परिसर में 37 दिन से आंदोलन हो रहा है। अनशन पर बैठे लोग जल निगम के अधिकारियों से वार्ता करना चाहते हैं। एक महीने बाद भी कोई अधिकारी अनशन स्थल पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में नाराजगी है।
गुरुवार को बहवलपुर की सौ से अधिक महिलाआें ने अनशन स्थल पर जेई व एक्सईएन के पुतले को चूड़ियां पहनाकर नारेबाजी की। इसके बाद पुतला आग के हवाले कर दिया।
प्रदर्शन में ये महिलाएं रहीं शामिल
प्रदर्शन में लक्ष्मी देवी शर्मा, सुशीला देवी, संध्या शाक्य, दुर्गा श्रीवास्तव, लता शाक्य, काजल शाक्य, चांदनी कठेरिया, शबाना बानो, समरीन बानो, मुन्नी देवी, उर्मिला देवी, रामप्यारी, रीना, सोनी, शारदा, बबली, कुसुमा, आशा देवी, कौशल्या, सावित्री, अनीता, रेशमा देवी, पप्पी शर्मा, रामदेवी, जसोदा शर्मा, उर्मिला देवी, कांती शर्मा, रामसहेली, सुषमा, बीना, शिखा शाक्य, रेशमा देवी, लक्ष्मी शर्मा और प्रेमलता शामिल रहीं।
विज्ञापन

पालिका दे पैसा तो शुरू करा दें काम : एक्सईएन
एक्सईएन निर्दोष जौहरी ने कहा कि समस्या से जूझ रहीं महिलाओं का विरोध जायज है। जल निगम की जिम्मेदारी एस्टीमेट बनाकर पालिका को सौंपने की थी। एस्टीमेट नगर पालिका को दिया जा चुका है। अब पैसा नगर पालिका के खाते में आना है। पालिका चाहे तो अपने स्तर से जल निगम को पैसा उपलब्ध करा दे। पैसा मिलते ही नलकूप लगवाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
40 वें दिन भूख हड़ताल का एलान
गमा देवी मंदिर परिसर में क्रमिक अनशन और हस्ताक्षर अभियान जारी है। आंदोलन के अगुवा हरिशरण शाक्य ने कहा कि समस्या का समाधान होने तक आरपार की लड़ाई जारी रहेगी। अनशन के 40 वें दिन भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। क्रमिक अनशन में जयप्रकाश, समाजसेवी अमित शाक्य, मनोज कुमार सिंह, पूर्व सभासद कन्हैयालाल शाक्य, आर्यन शाक्य, कुलदीप शाक्य, सुधीर शर्मा, अंकित श्रीवास्तव, रामजी वर्मा, किशनलाल शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें