फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के लिए वाहनों की धरपकड़ शुरू

Sat, 21 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर और जलालाबाद ब्लाक क्षेत्र में 28 नवंबर को होने वाले मतदान में वाहनों की कमी को लेकर एआरटीओ ने वाहन पकड़ने शुरू कर दिए हैं। करीब एक दर्जन पकड़ी गई मैजिकों को कलक्ट्रेट परिसर में खड़ा कराया गया है।
विज्ञापन


एआरटीओ राहुल श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव के लिए जिले भर में वाहन स्वामियों के वाहन अधिग्रहीत करने को नोटिस भेजी जा रही हैं। संबंधित थानों को नोटिस दी जाएंगी। थानों से वाहन स्वामियों तक पुलिस से नोटिस भेजी जाएंगी। निर्धारित समय सीमा पर वाहन न लाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जाएगी।

बताया कि इसी तरह बस, ट्रक, डीसीएम और लोडर व बोलेरो व अन्य वाहन स्वामियों को भी नोटिस दी जा रही हैं। सभी को किस ब्लाक में किस समय पहुंचना है, यह नोटिस में अंकित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें